[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दो दिन से गिरते तापमान के बीच बुधवार सुबह श्रीमाधोपुर क्षेत्र घने कोहरे की चपेट में रहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

दो दिन से गिरते तापमान के बीच बुधवार सुबह श्रीमाधोपुर क्षेत्र घने कोहरे की चपेट में रहा

दो दिन से गिरते तापमान के बीच बुधवार सुबह श्रीमाधोपुर क्षेत्र घने कोहरे की चपेट में रहा।

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : सुबह दृश्यता 10 मीटर से भी कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर चल रहे वाहन कुछ दूरी पर बिल्कुल दिखाई नहीं दे रहे थे और लोगों को डिपर व हैड लाइट जलाकर ही सफर करना पड़ा।

स्टेशन रोड, श्रीमाधोपुर-रींगस हाईवे, नालोट रोड सहित मुख्य मार्गों पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। कई जगह वाहनों की कतारें लग गईं। पैदल चलने वालों को भी सामने से आती गाड़ियों का अंदाजा लगाने में दिक्कत हुई।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट जारी है और अगले कुछ दिनों तक इसी तरह घना कोहरा रहने की संभावना है।

Related Articles