[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में किसानों का विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

श्रीमाधोपुर में किसानों का विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

आवारा पशुओं की समस्या के समाधान और कोटपूतली–किशनगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को निरस्त करने की मांग

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : किसान महापंचायत के बैनर तले बुधवार को बड़ी संख्या में किसान एसडीएम कार्यालय पहुंचे और विरोध जताया। किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम अनिल कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में छोड़े जाने तथा प्रस्तावित कोटपूतली–किशनगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को रद्द करने की मांग की।

किसानों ने कहा कि कोटपूतली से किशनगढ़ तक पहले से ही 225 किलोमीटर लंबा 6 लेन नेशनल हाइवे संचालित है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर 12 लेन तक बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में 181 किलोमीटर लंबे समानांतर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरी तरह अनावश्यक है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि नए एक्सप्रेसवे के लिए करीब 6,500 बीघा उपजाऊ और सिंचित कृषि भूमि अधिग्रहित करने की योजना है। किसानों का कहना है कि सिर्फ 44 किलोमीटर दूरी घटाने के लिए उपजाऊ भूमि नष्ट करना खाद्य सुरक्षा के लिए खतरा है।

किसानों ने यह भी बताया कि प्रस्तावित 15 फीट ऊंचा एक्सप्रेसवे कई गांवों और खेतों को दो हिस्सों में बांट देगा। इससे खेतों तक पहुंचने में किसानों को लंबा चक्कर काटना पड़ेगा, जिससे समय, श्रम और लागत तीनों बढ़ जाएंगे। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

Related Articles