गुढ़ागौड़जी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार:फर्जी दस्तावेज बनाकर वायुसेना में नौकरी का झांसा देकर 5 लाख ठगे थे
गुढ़ागौड़जी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार:फर्जी दस्तावेज बनाकर वायुसेना में नौकरी का झांसा देकर 5 लाख ठगे थे
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी पुलिस ने वायुसेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक बेरोजगार युवक से 5 लाख रुपए ठगने वाले आरोपी आशीष कुमार को गिरफ्तार किया है। परिवादी नरेंद्र कुमार, निवासी नीम की ढाणी तन बामलास, ने 25 मई 2025 को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2023 में पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात भोड़की निवासी आशीष कुमार से हुई थी।
आरोपी आशीष ने खुद को भारतीय वायुसेना का कर्मचारी बताया और कई युवकों को नौकरी दिलाने का दावा किया। उसने नरेंद्र को भी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इस सौदे के लिए 5 लाख रुपये तय हुए। जो परिवादी ने 8 मार्च 2023 से 14 अक्टूबर 2023 के बीच किश्तों में आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए।
आरोपी ने नरेंद्र को फर्जी लिखित परीक्षा प्रवेश पत्र, टाइपिंग टेस्ट में चयन की ईमेल और यहां तक कि जॉइनिंग लेटर भी उपलब्ध कराए। उसके कहने पर परिवादी पहले बेलगांव (कर्नाटक) और बाद में जैसलमेर पहुंचा, जहां आरोपी ने कई दिनों तक नियुक्ति दिलाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान आरोपी ने नरेंद्र के सभी मूल दस्तावेज भी अपने पास ले लिए और बाद में गायब हो गया। युवक परेशान होकर घर लौटा और उसने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर नामजद आरोपी आशीष कुमार (23) को चिमनाराम की ढाणी, भोड़की से पकड़ा। पूछताछ में आरोप सही पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने वायुसेना की भर्ती प्रक्रिया का दुरुपयोग करते हुए जाली दस्तावेज बनाए और युवक से धोखाधड़ी कर राशि हड़पी थी। मामले में आगे की जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033622


