रामवीर राईका बने कांग्रेस ओबीसी विभाग प्रदेश महासचिव:राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सौंपी अहम जिम्मेदारी
रामवीर राईका बने कांग्रेस ओबीसी विभाग प्रदेश महासचिव:राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सौंपी अहम जिम्मेदारी
रतनगढ़ : कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। युवा और अनुभवी नेता रामवीर सिंह राईका को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) विभाग का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। राईका के मनोनयन की खबर आते ही प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ओबीसी वर्ग के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि रामवीर सिंह राईका की सक्रियता और नेतृत्व क्षमता से प्रदेश में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। राईका इससे पहले छात्र संघ अध्यक्ष, नगर पालिका मनोनीत सदस्य और राजस्थान सरकार के विमुक्त, घुमंतू, अर्ध-घुमंतू कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य रह चुके हैं। वे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग में प्रदेश ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर सहित कई अन्य पदों पर भी कार्य कर चुके हैं।
अपनी नियुक्ति पर रामवीर सिंह राईका ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जय हिंद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पीसीसी संगठन महासचिव ललित तूनवाल, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव, डॉ. राजेंद्र सेन और विधायक पूसाराम गोदारा सहित प्रदेश के सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035687
