ग्राम पंचायतों में 2.80 करोड़ के विकास कार्य लोकार्पित:खरंजा निर्माण, थ्री फेज ट्यूबवेल, पुस्तकालय भवन सहित कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण हुआ
ग्राम पंचायतों में 2.80 करोड़ के विकास कार्य लोकार्पित:खरंजा निर्माण, थ्री फेज ट्यूबवेल, पुस्तकालय भवन सहित कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण हुआ
सरदारशहर : सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र की मालसर, मालकसर, बायला और रामसीसर ग्राम पंचायतों में 2.80 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। जिला परिषद और पंचायत समिति मद से पूर्ण हुए इन कार्यों का उद्घाटन बुधवार को आठवें चरण में हुआ।
इस मौके पर पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, जिला प्रमुख वंदना आर्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित, डेयरी चेयरमैन लालचंद मूंड, भूमि विकास बैंक चेयरमैन ईश्वर डूडी, बीडीसी सदस्य श्यामलाल शर्मा, जिला परिषद सदस्य गिरधारीलाल पारीक, एडवोकेट श्योकरण पोटलिया, प्रकाश भाकर, हिरा लाल बैनीवाल, मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह राठौड़ और भाजयुमो महामंत्री गुरू धानका सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। ग्रामीणों ने इस अवसर पर कहा कि क्षेत्र में बड़े स्तर पर विकास कार्य हुए हैं। लोकार्पित किए गए प्रमुख विकास कार्यों में चारदीवारी निर्माण, मुख्य गेट, खरंजा निर्माण, थ्री फेज ट्यूबवेल, पुस्तकालय भवन, विद्यालयों में कक्षा-कक्ष, टिन शेड, आंतरिक सड़कें और सार्वजनिक विश्राम गृह शामिल हैं। ये सभी आधारभूत संरचना से संबंधित कार्य हैं।
जिला प्रमुख वंदना आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के शासनकाल में हर पंचायत तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जहां भी विकास कार्यों में कमी होगी, वहां प्राथमिकता के आधार पर काम करवाया जाएगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित ने कहा कि उन्होंने मिली जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन किया है। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य पूरे करवाने की बात कही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035757
