किसान जागृति यात्रा सुजानगढ़ के कानूता से शुरू:भारतीय किसान संघ ने की भगवान बलराम रथ यात्रा, नहर की मांग
किसान जागृति यात्रा सुजानगढ़ के कानूता से शुरू:भारतीय किसान संघ ने की भगवान बलराम रथ यात्रा, नहर की मांग
सुजानगढ़ : भारतीय किसान संघ, चूरू ने मंगलवार को सुजानगढ़ के कानूता से किसान जागृति यात्रा के तहत भगवान बलराम रथ का शुभारंभ किया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य चूरू जिले में नहर का पानी लाने की मांग को मुखर करना और किसानों को विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूक करना है।
संघ के तहसील अध्यक्ष पृथ्वी सिंह ने बताया-यह रथ पूरे चूरू जिले में दौरा करेगा। यात्रा के दौरान किसानों को नहर के पानी की आवश्यकता, जल संरक्षण, पेड़-पौधों और प्रकृति के संरक्षण, नशामुक्ति तथा प्लास्टिक के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी जाएगी। यात्रा का समापन 8 मार्च को चूरू जिला मुख्यालय पर किसान शक्ति संगम के साथ होगा।
रथ के शुभारंभ के अवसर पर कानूता के गुवाड़ में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और संघ पदाधिकारियों द्वारा पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसमें वरिष्ठ प्रचारक शंकरलाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, और जिले भर से आए संघ के पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
मुख्य अतिथि शंकरलाल ने अपने संबोधन में उत्तम खेती के तरीकों, गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने, गोमूत्र के उपयोग, गौ आधारित खेती को बढ़ावा देने और पेड़ों के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर कानपुरी महाराज, सुरजीत नाथ, ग्राम विकास प्रमुख सतीश कुमार, प्रांत महामंत्री सांवर मल सोलेट, प्रांत मंत्री श्रीचंद सिद्ध, प्रांत महिला प्रमुख मनीता स्वामी, जिलाध्यक्ष मुकेश रामपुरा, जिला मंत्री चुन्नीलाल प्रजापत, परत नाथ, शैतान गुर्जर, ईश्वर महला, अनिल भाकर, हरिराम सैनी, शार्दूल सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035757
