[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इयरफोन में नहीं सुनी ट्रेन की आवाज, युवक-युवती की मौत:मालगाड़ी की टक्कर से लड़के का सिर धड़ से अलग हुआ, दोनों रिश्तेदार थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

इयरफोन में नहीं सुनी ट्रेन की आवाज, युवक-युवती की मौत:मालगाड़ी की टक्कर से लड़के का सिर धड़ से अलग हुआ, दोनों रिश्तेदार थे

इयरफोन में नहीं सुनी ट्रेन की आवाज, युवक-युवती की मौत:मालगाड़ी की टक्कर से लड़के का सिर धड़ से अलग हुआ, दोनों रिश्तेदार थे

सीकर : सीकर में इयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार रहे युवक-युवती मालगाड़ी की चपेट में आ गए। टक्कर से युवक का सिर धड़ से अलग हो गया और युवती के भी सिर में गंभीर चोट लगी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सदर इलाके में जगमालपुरा फाटक पर रविवार देर रात 2 से 3 बजे के बीच हुआ।

हेड कॉन्स्टेबल विश्राम मीणा ने बताया- सुनील कुमार जाट (23) और अनीशा (18) निवासी ताजसर की मौत हुई है। दोनों ने इयरफोन लगा रखे थे। इस वजह से मालगाड़ी की आवाज नहीं सुन पाए। मालगाड़ी सीकर से चूरू की तरफ जा रही थी। टक्कर के बाद लोको पायलट ने स्टाफ को सूचना दी। दोनों के शव ट्रैक पर पड़े थे।

घर का इकलौता बेटा था सुनील

हादसे की जानकारी पर युवक-युवती के परिजन हॉस्पिटल पहुंचे। लड़का अपने घर का इकलौता बेटा था। युवक के चचेरे भाई विकास ने बताया- सुनील सीकर की प्राइवेट कोचिंग में जॉब करता था। पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि दोनों के परिवार आपस में रिश्तेदार है।

सीकर में जगमालपुरा फाटक के पास ट्रैक पर पड़े युवक-युवती के शव।
सीकर में जगमालपुरा फाटक के पास ट्रैक पर पड़े युवक-युवती के शव।
सीकर के एसके हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी के बाहर लोग।
सीकर के एसके हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी के बाहर लोग।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62