[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजलदेसर पुलिस ने पौने 500 किलो डोडापोस्त पकड़ा:नाकाबंदी के दौरान ट्रक को रोका, चालक ने सीट के पीछे छिपाया था, दो तस्कर गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

राजलदेसर पुलिस ने पौने 500 किलो डोडापोस्त पकड़ा:नाकाबंदी के दौरान ट्रक को रोका, चालक ने सीट के पीछे छिपाया था, दो तस्कर गिरफ्तार

राजलदेसर पुलिस ने पौने 500 किलो डोडापोस्त पकड़ा:नाकाबंदी के दौरान ट्रक को रोका, चालक ने सीट के पीछे छिपाया था, दो तस्कर गिरफ्तार

रतनगढ़ : राजलदेसर पुलिस ने चूरू एजी टीएफ और रेंज स्पेशल टीम के साथ मिलकर मादक पदार्थों की तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने ट्रक से करीब पौने 500 किलोग्राम डोडापोस्त छिलका जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 15 लाख रुपए आंकी गई है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

राजलदेसर थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई नेशनल हाईवे 11 पर भरपालसर फांटा के पास नाकाबंदी के दौरान की गई। रतनगढ़ की तरफ से आ रहे एक खाली ट्रक पर संदेह होने के बाद उसे रोका गया।

मुखबिर की सूचना पर ट्रक की गहन तलाशी ली गई। चालक सीट के पीछे एक विशेष बॉक्स बना हुआ मिला, जिसमें पौने 500 किलोग्राम डोडापोस्त छिलका छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक बाबूलाल बागरी (27) और खलासी दिनेश लुहार (29) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों झालावाड़ के निवासी हैं। पुलिस ने डोडापोस्त के साथ-साथ ट्रक को भी जब्त कर लिया है। इस मामले की आगे की जांच रतनगढ़ थानाधिकारी गौरव खिड़िया कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62