सादुलपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:खेत से घर लौट रहा था, गोठया पुलिया के पास हुआ हादसा
सादुलपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:खेत से घर लौट रहा था, गोठया पुलिया के पास हुआ हादसा
सादुलपुर : सादुलपुर में एनएच-52 पर गोठया पुलिया के पास बीती रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। ये घटना रात करीब 9 बजे हुई। मृतक की पहचान इन्दासर गांव निवासी सुभाष पुत्र जिसुख राम के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, सुभाष अपने खेत से घर लौट रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुभाष की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी वाहन की पहचान की जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1971344


