रानोली में सड़क के बीच बिजली के पोल:एक साल पहले जमा हुई थी शिफ्टिंग की डिमांड, विभाग बोला- जल्द कार्रवाई की जाएगी
रानोली में सड़क के बीच बिजली के पोल:एक साल पहले जमा हुई थी शिफ्टिंग की डिमांड, विभाग बोला- जल्द कार्रवाई की जाएगी
रानोली : रानोली में बस स्टैंड से उदयपुरा मोड़ तक निर्माणाधीन सड़क पर बिजली के सैकड़ों पोल बाधा बन गए हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) और विद्युत वितरण निगम के बीच तालमेल की कमी के कारण सड़क निर्माण प्रभावित हो रहा है।
यह सड़क निर्माण दो वर्ष पहले शुरू हुआ था। पीडब्ल्यूडी ने इन 11 केवी और एलटी लाइनों के पोल हटाने के लिए लगभग एक साल पहले विद्युत विभाग को डिमांड नोटिस जमा करवा दिया था, लेकिन अब तक पोल शिफ्टिंग का काम शुरू नहीं हो पाया है।
वर्तमान में सड़क का डामरीकरण कार्य जारी है। ठेकेदार ने बताया कि यदि समय पर पोल हटा दिए जाते तो सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से हो पाता। यदि पोल नहीं हटाए गए, तो सड़क के बीच में ही पोल छोड़कर काम पूरा करना पड़ेगा, जिससे भविष्य में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाएगा।
इस संबंध में विद्युत विभाग पलसाना के सहायक अभियंता लालचंद बेरवा ने बताया कि डिमांड नोटिस जमा हो चुका है। हालांकि, विभाग का ठेकेदार अन्य कार्यों में व्यस्त होने के कारण अभी तक शिफ्टिंग नहीं हो पाई है। उन्होंने जल्द ही पोल हटाने की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
वहीं, पीडब्ल्यूडी सीकर की अधिशासी अभियंता अनीता बुल्डक ने जानकारी दी कि पीडब्ल्यूडी ने 7,75,683 रुपये की राशि जमा करवा दी है। इसके बावजूद विद्युत विभाग सक्रियता नहीं दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि डामरीकृत सड़क पर खड़े कई पोल बड़े हादसों का कारण बन सकते हैं, और इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।
मामले में सार्वजनिक निर्माण विभाग की सहायक अभियंता मेघा पारीक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने लगातार कॉल करने के बावजूद फोन नहीं उठाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सहायक अभियंता इस मामले में रुचि नहीं ले रही हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2092923


