[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी के भोड़की चौराहे पर नाले का पानी भरा:चार दिन से आवाजाही बाधित, दो दिन का अल्टीमेटम दिया बोले- स्टेट हाईवे 37 पर जाम लगाकर विरोध दर्ज कराएंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी के भोड़की चौराहे पर नाले का पानी भरा:चार दिन से आवाजाही बाधित, दो दिन का अल्टीमेटम दिया बोले- स्टेट हाईवे 37 पर जाम लगाकर विरोध दर्ज कराएंगे

गुढ़ागौड़जी के भोड़की चौराहे पर नाले का पानी भरा:चार दिन से आवाजाही बाधित, दो दिन का अल्टीमेटम दिया बोले- स्टेट हाईवे 37 पर जाम लगाकर विरोध दर्ज कराएंगे

गुढ़ागौडज़ी : गुढ़ागौडज़ी कस्बे के मुख्य रोड भोड़की चौराहे पर पिछले चार दिनों से नाले का गंदा पानी भरा हुआ है। इससे आमजन का आवाजाही मुश्किल हो गया है। बाजार और कॉलोनियों का गंदा पानी इसी रास्ते के नीचे से गुजरने वाले नाले से निकलता है। नाला खुला होने के कारण दुकानदारों व अन्य लोगों के कचरा डालने से यह कचरा पानी के साथ बहकर चौराहे पर अटक गया। इससे नाला पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और गंदे पानी की निकासी बंद हो गई। आने-जाने वाले वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पंचायत द्वारा दो बार मजदूर भेजकर नाले को खोलने की कोशिश की गई, लेकिन अवरुद्ध हिस्सा साफ नहीं हो पाया। व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश गुप्ता ने बताया कि यह चौराहा चारों दिशाओं से आने वाले लोगों के लिए मुख्य रास्ता है, जहां से रोज सैकड़ों लोग गुजरते हैं। पानी में छिपे गड्ढों के कारण दुपहिया वाहन चालक आए दिन फिसल रहे हैं। यह टोल रोड होने के बावजूद टोल कंपनी का भी इस ओर ध्यान नहीं है। बाजार की यह मुख्य जगह होने के बावजूद भी यहां पर गड्ढे बने हुए हैं, जो पानी भरने से दिखाई नहीं देते, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।

दुकानदार रवि सीगड़ ने कहा कि चौराहे से मात्र 50 मीटर दूरी पर पीडब्ल्यूडी विभाग का कार्यालय होने के बावजूद किसी अधिकारी का यहां ध्यान नहीं जाता। सीगड़ ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान विधायक भगवानाराम कभी यहां स्थिति देखने नहीं आए, जबकि बाजार के मुख्य रास्ते पर यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को रोज इस गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह नाला हर साल लगभग दो बार अवरुद्ध हो जाता है, जिससे बार-बार यही समस्या खड़ी होती है। लोगों ने प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नाले की सफाई कर रास्ता दुरुस्त नहीं किया गया, तो बाजार के सभी दुकानदार और ग्रामीण मिलकर स्टेट हाईवे 37 पर जाम लगाकर विरोध दर्ज कराएंगे।

Related Articles