[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेत से 10 HP मोटर चोरी, सोलर प्लेट तोड़ी:सुरजगढ़ के गोपीनाथपुरा में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

खेत से 10 HP मोटर चोरी, सोलर प्लेट तोड़ी:सुरजगढ़ के गोपीनाथपुरा में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

खेत से 10 HP मोटर चोरी, सोलर प्लेट तोड़ी:सुरजगढ़ के गोपीनाथपुरा में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

सूरजगढ़ : थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुरा में आधी रात उस समय सनसनी फैल गई, जब दलीप पुत्र नंदराम के खेत में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। खेत से 10 HP की मोटर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया, जबकि सोलर प्लेटों को तोड़कर और केबल जलाकर भारी नुकसान पहुंचाया गया। सुरजगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गोपीनाथपुरा के गांव फरट में 22 नवंबर की रात घटी इस घटना के बाद दलीप ने सुरजगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 303(2) और 324(4) के तहत मामला दर्ज किया। मामले की जांच विरेंद्र सिंह को सौंपी गई है, जिन्होंने प्रारंभिक स्तर पर घटनास्थल की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

दलीप ने बताया कि उनके खेत में लगी 10 HP की मोटर चोरी कर ली गई और अन्य आवश्यक कृषि उपकरण भी गायब मिले। चोरी करने वालों ने सोलर प्लेटों में तोड़फोड़ की और प्लेटों से जुड़ी पूरी केबल को जला दिया, जिससे खेत की पूरी बिजली व्यवस्था ठप हो गई। इस घटना के बाद किसानों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

FIR दर्ज होते ही सुरजगढ़ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जांच अधिकारी विरेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और बदमाशों के खिलाफ सुराग तलाशने शुरू कर दिए हैं। पुलिस कंट्रोल रूम में भी सभी तथ्य दर्ज कर लिए गए हैं और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ जारी है।

वारदात के बाद पुलिस ने क्षेत्रवासियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए स्थानीय सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है।

Related Articles