बिसाऊ में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग, रेलमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
बिसाऊ में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग, रेलमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के राजस्थान दौरे के मद्देनजर यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष इस्माईल तंवर के नेतृत्व में कस्बेवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन मास्टर बिसाऊ पवन मीणा को रेलमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बिसाऊ रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव, नई डेमू ट्रेन शुरू करने, प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ाने, फुट ओवरब्रिज निर्माण, ऑटो स्टैंड, पार्किंग व्यवस्था एवं स्टेशन सौंदर्यकरण सहित विभिन्न मांगें रखी गईं।
इस्माईल तंवर ने बताया कि बिसाऊ स्टेशन उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर डिवीजन का अंतिम स्टेशन है और राजस्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के बावजूद यहां रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में केवल एक एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव है, जबकि यात्रियों की संख्या को देखते हुए अन्य ट्रेनों के ठहराव की आवश्यकता है।
उन्होंने स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार, फुट ओवरब्रिज, वाहन पार्किंग, ऑटो स्टैंड और भव्य प्रवेश द्वार बनाने की मांग भी रखी। स्टेशन मास्टर पवन मीणा ने ज्ञापन को उच्च स्तर पर आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर इस्माईल तंवर, इलियास पार्षद, आबिद सय्यद, इशाक सय्यद, जावेद तंवर, महमूद सय्यद, इमरान तंवर, इलियास तंवर, प्रदीप, सलीम कुरैशी, अब्दुल्लाह कुरैशी, वाहिद तंवर, इदरीश तंवर, खालिद कुरैशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2220775


