झुंझुनूं में सड़क पर रो रही महिला का रेस्क्यू:निर्भया टीम ने संभाला, बहन-जीजा को कॉल किया; परिजनों के आने तक कोतवाली पहुंचाया
झुंझुनूं में सड़क पर रो रही महिला का रेस्क्यू:निर्भया टीम ने संभाला, बहन-जीजा को कॉल किया; परिजनों के आने तक कोतवाली पहुंचाया
झुंझुनूं : झुंझुनूं में गश्त के दौरान निर्भया स्क्वॉड की महिला पुलिसकर्मियों को एक महिला रास्ते में रोती हुई मिली। महिला पुलिस ने मानवीयता दिखाते हुए उससे बात की और उसकी जानकारी लेकर सुरक्षित उसके परिजनों से संपर्क किया। पुलिस की ‘निर्भया स्क्वॉड’ ने एक मानसिक रूप से असंतुलित गुमशुदा महिला को सुरक्षित उसके अलवर स्थित परिवार से मिलवा दिया है।
निर्भया टीम ने महिला को संभाला
जब निर्भया स्क्वॉड की टीम कस्बा इलाका स्थित अगणासर रोड के माताजी मंदिर के पास गश्त कर रही थी। टीम को वहां एक महिला रोती हुई मिली। निर्भया स्क्वॉड की सदस्य महिला कॉन्स्टेबल सुनीता और अन्य हमराही पेट्रोलिंग जाब्ता ने तुरंत महिला से संपर्क साधा और उसे तसल्ली दी।
बहन-जीजा से सम्पर्क किया
शुरुआत में महिला काफी घबराई हुई थी और अपना नाम-पता बताने की स्थिति में नहीं थी। पूछताछ में महिला ने अपना नाम अनिता और निवास जिला अलवर बताया। उसने यह भी बताया कि दिमागी असंतुलन के कारण वह भटक गई है और यहां कैसे पहुंची, इस बारे में उसे कुछ याद नहीं है।
महिला से उसके परिवारजनों के मोबाइल नम्बर मिलते ही, निर्भया स्क्वॉड ने तत्काल उसकी बहन और जीजा से संपर्क किया। परिजनों ने बताया कि अनिता मानसिक रूप से बीमार है और वे उसकी तलाश कर रहे थे। उन्होंने पुलिस से भावुक होकर अनुरोध किया कि वे उसे सुरक्षित रखें।
महिला की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, निर्भया स्क्वॉड की पूरी टीम महिला अनिता को लेकर पुलिस थाना कोतवाली पहुंची। ड्यूटी ऑफिसर युसूफ अली को हालात से अवगत करवाया गया और महिला को उनके आने तक सुरक्षित सुपुर्द किया गया। टीम में सुमन, सुभिता, सुनिता और सुनिता शामिल थीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035470

