[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हिमाचल राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला सालासर पहुंचे:पत्नी के साथ किए बालाजी के दर्शन पुजारी परिवार ने किया स्वागत

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

हिमाचल राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला सालासर पहुंचे:पत्नी के साथ किए बालाजी के दर्शन पुजारी परिवार ने किया स्वागत

हिमाचल राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला सालासर पहुंचे:पत्नी के साथ किए बालाजी के दर्शन पुजारी परिवार ने किया स्वागत

सुजानगढ़ : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने सोमवार को अपनी पत्नी जानकी शुक्ला के साथ सिद्धपीठ सालासर बालाजी धाम में दर्शन और पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर पुजारी परिवार और हनुमान सेवा समिति ने राज्यपाल का स्वागत किया। उन्हें बालाजी की तस्वीर भेंट की गई और दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

सालासर पहुंचने पर एडीएम संतोष कुमार मीणा ने राज्यपाल शुक्ला का स्वागत किया। इस दौरान सत्यप्रकाश पुजारी, यशोदानंदन पुजारी, धर्मवीर पुजारी, जीतमल पुजारी, मनोज पुजारी, कमल पुजारी और मनीष पुजारी सहित कई पुजारी मौजूद रहे।

साथ ही कार्यक्रम में एडिशनल एसपी सतपाल सिंह, सुजानगढ़ एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, डीएसपी दरजा राम, डीएसओ अंशु तिवाड़ी, महिपाल सिंह और संपत कुमार सहित कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related Articles