[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में सिलेंडर में लगी आग, टेंपो भी जला:पानी गर्म करने के लिए सिलेंडर चालू किया था, रेगुलेटर ने पकड़ी आग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में सिलेंडर में लगी आग, टेंपो भी जला:पानी गर्म करने के लिए सिलेंडर चालू किया था, रेगुलेटर ने पकड़ी आग

सादुलपुर में सिलेंडर में लगी आग, टेंपो भी जला:पानी गर्म करने के लिए सिलेंडर चालू किया था, रेगुलेटर ने पकड़ी आग

सादुलपुर : सादुलपुर के वार्ड नंबर 3 में सोमवार सुबह एक घर में गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर के बाहर खड़ा एक टेंपो जल गया। घटना सुबह करीब 5 बजे हुई। जानकारी के अनुसार- अशोक कुमार ने पानी गर्म करने के लिए सिलेंडर चालू किया था। इसी दौरान अचानक रेगुलेटर ने आग पकड़ ली और कुछ ही क्षणों में लपटें उठने लगीं। परिवार के सदस्यों और मोहल्लेवासियों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए जलते सिलेंडर को घर से बाहर गली में फेंक दिया।

हालांकि, गली में फेंके गए सिलेंडर की आग ने वहीं खड़े एक टेंपो को भी अपनी चपेट में ले लिया। सिलेंडर और टेंपो को जलता देख मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए। इसके बाद, मोहल्लेवासियों ने गीले कपड़ों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग से घर के कुछ कपड़े जल गए। अशोक कुमार अपने परिवार का गुजारा टेंपो चलाकर करते थे, जिससे अब उनकी आजीविका पर संकट आ गया है। मोहल्लेवासियों ने इस घटना को एक बड़ा हादसा बताते हुए प्रशासन से प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Related Articles