NH-709 पर तेज रफ्तार की भेंट चढ़ा सफर
फोटो खींच रहे युवक को बचाते हुए कारों की भिड़ंत, चूरू निवासी सुरेश की मौत, तीन गंभीर
पिलानी : एनएच-709 पर रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे फोटो खींच रहे युवक को बचाने के प्रयास में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में चूरू जिले के बरासर निवासी 35 वर्षीय सुरेश की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सूरजगढ़ में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक हाईवे पर खड़े होकर फोटो ले रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही आई-20 और वेन्यू कार के चालक उसे बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो बैठे। देखते ही देखते वाहन जोरदार टक्कर से भिड़ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।

राहत कार्य में जुटे लोग, अस्पताल में हड़कंप
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को क्रूजर से पिलानी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। घायल सत्यवीर, मुकेश और निखिल का उपचार जारी है। तीनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में परिजनों व ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

हादसों का हाइवे बना गवाह स्थानीय लोगों का कहना है कि
“एनएच-709 पर तेज रफ्तार और लापरवाही लगातार हादसों को दावत दे रही है।” लोगों ने प्रशासन से स्पीड नियंत्रण के उपाय रोड सेफ्टी संकेतक पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, वाहनों को सड़क से हटवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही हैं NH-709 पर हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर NH 709 पर सुरक्षा पर सवाल खड़े लड़ दिए हैं इसी हाईवे पर हर महीने एक से दो एक्सीडेंट होते रहते हैं। अब देखना ये होगा की प्रसाशन इसको कितना गंभीरता से लेटा हैं।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि फोटो ले रहे युवक को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047640


