[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुकुंदगढ़ में तोड़फोड़ और मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

मुकुंदगढ़ में तोड़फोड़ और मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार

मुकुंदगढ़ में तोड़फोड़ और मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

मुकुंदगढ़ :कस्बे में तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह मामला 21 नवंबर की घटना से जुड़ा है। थानाधिकारी ताराचंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गोविंद (26), प्रीतम (30) और विक्रम मीणा उर्फ विक्की (35) को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपियों से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

परिवादी नरेंद्र कुमार योगी ने 22 नवंबर को दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि तीनों आरोपियों ने उसकी दुकान से 18 हजार रुपए चोरी किए और काउंटर तोड़ दिया। बीच-बचाव करने आए प्रकाशचंद और तनिष्क शर्मा के साथ मारपीट की गई। तनिष्क पर जानलेवा हमला करने का भी आरोप है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22