[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई बनी नई पंचायत समिति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बबाई बनी नई पंचायत समिति

विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर के प्रयास रंग लाए, ग्रामीणों ने जताया आभार

खेतड़ी : क्षेत्र को बड़ी प्रशासनिक सौगात मिली है। बबाई को नई पंचायत समिति का दर्जा दे दिया गया है। लंबे समय से जारी मांग और विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर की लगातार पैरवी के बाद सरकार ने बबाई को आधिकारिक रूप से पंचायत समिति घोषित किया।

नई समिति में 25 ग्राम पंचायतें शामिल होंगी। अब तक ये गांव खेतड़ी पंचायत समिति के अंतर्गत आते थे, जहां प्रशासनिक कार्यों और सरकारी योजनाओं के लिए ग्रामीणों को लंबा सफर तय करना पड़ता था। अब स्थानीय स्तर पर ही कामकाज होने से विकास कार्यों में तेजी की उम्मीद है।

ग्रामीणों ने इस निर्णय पर खुशी जताते हुए विधायक गुर्जर का आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि क्षेत्र की यह वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से अब गांवों की तस्वीर बदलेगी। योजनाओं का लाभ समय पर मिलेगा और विकास में पारदर्शिता आएगी। बबाई पंचायत समिति बनने के बाद खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र में अब दो पंचायत समितियां – खेतड़ी और बबाई हो गई हैं।

ग्रामीण बोले – अब विकास की राह होगी और आसान
लोगों का मानना है कि नई पंचायत समिति बनने से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा। युवा वर्ग ने इसे अपने भविष्य के लिए बड़ा कदम बताया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad