लुधियाना आतंकी एनकाउंटर में राजस्थान का कनेक्शन:श्रीगंगानगर से ग्रेनेड की डिलीवरी लेने गए थे, पाकिस्तानी हैंडलर के कॉन्टैक्ट में थे
लुधियाना आतंकी एनकाउंटर में राजस्थान का कनेक्शन:श्रीगंगानगर से ग्रेनेड की डिलीवरी लेने गए थे, पाकिस्तानी हैंडलर के कॉन्टैक्ट में थे
श्रीगंगानगर : पंजाब के लुधियाना में गुरुवार को हुए दो आतंकियों के एनकाउंटर का राजस्थान से कनेक्शन सामने आया है। दोनों आतंकी राजस्थान के रहने वाले हैं। इनमें से एक श्रीगंगानगर का है। दोनों आतंकियों का पाकिस्तान स्थित हैंडलर जसवीर उर्फ चौधरी से लिंक था। दोनों को पंजाब में ग्रेनेड हमला करने के लिए भेजा गया था।
शुक्रवार को लुधियाना में कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। कमिश्नर ने बताया कि पकड़े गए आतंकी लॉरेंस गैंग से जुड़े मॉड्यूल का हिस्सा हैं। एक आतंकी का लिंक सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले से भी है। उनकी योजना सरकारी इमारतों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर ग्रेनेड फेंककर राज्य में तनाव फैलाने की थी। एनकाउंटर में घायल दोनों आतंकियों का इलाज अस्पताल के वार्ड में ताला लगाकर कराया जा रहा है।
दरअसल, लुधियाना में गुरुवार को दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर लाडोवाल टोल के पास पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित टेरर मॉड्यूल के दो आतंकियों का एनकाउंटर किया था। इसमें दोनों घायल हुए। एक को 5 और दूसरे को 2 गोलियां लगीं। हालांकि, दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

श्रीगंगानगर का रहने वाला आतंकी रामलाल
राजस्थान पुलिस से मिली जानकारी अनुसार- एनकाउंटर में घायल हुआ आतंकी रामलाल (25) श्रीगंगानगर के गांव ताखरावाली का रहने वाला है। रामलाल गांव में माता का पुजारी है और माता के मंदिर में सेवा करता है। कुछ दिन पहले रामलाल ताखरावाली के युवक अमित को पंजाब के लुधियाना में शमशेर नाम के शख्स से पैसे लेने की बात कहकर लेकर गया था। अमित गांव में कार ड्राइवर है और गाड़ी चलाता है।
पुलिस ने अमित के घर से कार जब्त कर ली है, जबकि वह खुद फरार है। घायल रामलाल और फरार हुए अमित का कोई क्राइम रिकॉर्ड पुलिस के पास नहीं है। फिलहाल पुलिस अमित की तलाश में जुट गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस से मुठभेड़ में लगी थी गोलियां
पुलिस के अनुसार- अमित और रामलाल लुधियाना के होटल में दो दिन तक रुके थे। इस दौरान रामलाल की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें से अमित बचकर भाग निकला और कार लेकर गांव आ गया। जबकि रामलाल एनकाउंटर में घायल हो गया। रामलाल को दो गोलियां लगी हैं। दूसरे आतंकी दीपक उर्फ दीपू को 5 गोलियां लगी हैं। हालांकि, अभी तक स्पष्ट रूप से यह पता नहीं चल पाया कि दीपू राजस्थान के किस शहर का रहने वाला है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे लुधियाना में हैंड ग्रेनेड की डिलीवरी लेने आए थे। आरोपियों पर BNS और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गईं। साथ ही अवैध हथियार रखने, हमले की तैयारी और वारदात में शामिल होने के आरोप भी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाइना मेड ग्रेनेड, 5 पिस्टल और 50 से ज्यादा कारतूस बरामद किए। जांच में उनका लॉरेंस गैंग से कनेक्शन भी सामने आया।
इससे पहले लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट के साथ मिलकर तीन आरोपियों फिरोजपुर के शमशेर सिंह, हरियाणा के अजय और बिहार के हर्ष कुमार ओझा को गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था।

एसपी बोलीं- टीम लुधियाना जाकर तथ्य जुटाएगी
श्रीगंगानगर एसपी अमृता दुहन का कहना है कि जिले के ताखरावाली गांव के एक युवक का नाम आतंकी माड्यूल में आने की जानकारी मिली है। युवक के खिलाफ 2022 में मारपीट का एक केस दर्ज हुआ था।
इस संबंध में आगे और जांच की जा रही है। हमारी टीम लुधियाना जाकर सभी तथ्य जुटाएगी। इसके बाद ही अधिकृत तौर पर कुछ कहा जा सकता है।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2040507


