[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में बनीं 6 नई ग्राम पंचायतें:राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना, विकास को मिलेगी गति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में बनीं 6 नई ग्राम पंचायतें:राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना, विकास को मिलेगी गति

श्रीमाधोपुर में बनीं 6 नई ग्राम पंचायतें:राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना, विकास को मिलेगी गति

श्रीमाधोपुर : राज्य सरकार ने शुक्रवार को राजस्थान के सभी जिलों में पंचायत पुनर्गठन और नई पंचायतें बनाने की अधिसूचना जारी की है। इसके तहत, श्रीमाधोपुर पंचायत समिति में 6 नई ग्राम पंचायतें बनाई गई हैं। इन नई पंचायतों में नाथूसर पंचायत के रतनपुरा गांव, थोई पंचायत की बड़ी ढाणी और सिहोड़ी पंचायत के त्रिलोकपुरा को शामिल किया गया है। त्रिलोकपुरा में सालावाली, टीकम नगर और घाटमदासवाली राजस्व गांवों को शामिल किया गया है।

इसी क्रम में, महरोली पंचायत के छीलावाली को नई ग्राम पंचायत बनाया गया है, जिसमें राजस्व गांव कृष्णनगर शामिल है। नांगल-भीम पंचायत के डेरावाली को भी नई पंचायत का दर्जा मिला है, जिसमें पृथ्वीपुरा और चक मऊ राजस्व ग्राम शामिल किए गए हैं। फुटाला पंचायत के खुर्रमपुरा को भी नई ग्राम पंचायत बनाया गया है।

श्रीमाधोपुर नगरपालिका में भारणी और हांसपुर का आंशिक क्षेत्र शामिल होने के बाद इन दोनों पंचायतों का भी पुनर्गठन किया गया है। ग्राम पंचायतों के इस नए गठन से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। पंचायत पुनर्गठन और नई पंचायतों के बनने से स्थानीय राजनीति पर भी असर पड़ेगा। अब नई पंचायतों के कारण सरपंचों, उपसरपंचों और वार्ड पंचों के पदों की संख्या में वृद्धि होगी। आगामी चुनाव इन्हीं नई पंचायतों के हिसाब से कराए जाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77