[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाचरियावास-पचार हाईवे के अतिक्रमण पर चला पीला पंजा:प्रशासन ने सड़क निर्माण में बाधा बने पक्के अतिक्रमण हटाए, कई महीनो से सड़क निर्माण कार्य रुका था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्यसीकर

खाचरियावास-पचार हाईवे के अतिक्रमण पर चला पीला पंजा:प्रशासन ने सड़क निर्माण में बाधा बने पक्के अतिक्रमण हटाए, कई महीनो से सड़क निर्माण कार्य रुका था

खाचरियावास-पचार हाईवे के अतिक्रमण पर चला पीला पंजा:प्रशासन ने सड़क निर्माण में बाधा बने पक्के अतिक्रमण हटाए, कई महीनो से सड़क निर्माण कार्य रुका था

दांतारामगढ़ : दांतारामगढ़ उपखंड के खाचरियावास में पचार स्टेट हाईवे पर सड़क निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटा दिया गया है। शुक्रवार को प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सड़क के दोनों ओर बने पक्के निर्माणों को ध्वस्त किया। यह कार्रवाई तहसीलदार महिपाल सिंह राजावत के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा की गई।

प्रशासन ने जेसीबी की मदद से मकानों और दुकानों के बरामदों को तोड़ा। इस दौरान कुछ विरोध का सामना भी करना पड़ा, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रही। अतिक्रमणकारियों को पहले दो दिन का नोटिस दिया गया था, जिसकी अवधि शुक्रवार को पूरी हो गई थी।

खाचरियावास-पचार स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य पिछले कई महीनों से चल रहा है। लगभग चार महीने पहले कस्बे की पुरानी मुख्य सड़क को भी उखाड़ दिया गया था। हालांकि, सड़क के दोनों ओर स्थायी अतिक्रमण के कारण निर्माण कार्य रुका हुआ था। इससे सड़क मार्ग पर गंदा पानी जमा होने से स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही थी।

अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन से कई बार गुहार लगाई गई थी। अब इस कार्रवाई के बाद सड़क निर्माण कार्य को फिर से गति मिलेगी। उम्मीद है कि सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा हो सकेगा, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन की समस्याओं से निजात मिलेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77