[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोहिया कॉलेज में सफाई नहीं होने से छात्रों में आक्रोश:ABVP ने प्रशासन पर लगाया अनदेखी का आरोप, 7 दिन में समाधान की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लोहिया कॉलेज में सफाई नहीं होने से छात्रों में आक्रोश:ABVP ने प्रशासन पर लगाया अनदेखी का आरोप, 7 दिन में समाधान की चेतावनी

लोहिया कॉलेज में सफाई नहीं होने से छात्रों में आक्रोश:ABVP ने प्रशासन पर लगाया अनदेखी का आरोप, 7 दिन में समाधान की चेतावनी

चूरू : चूरू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शुक्रवार दोपहर गर्वमेंट लोहिया कॉलेज में खराब सफाई व्यवस्था को लेकर कॉलेज प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन बार-बार अवगत कराने के बाद भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है।

ज्ञापन में इकाई अध्यक्ष मीनू कोठारी ने बताया कि कॉलेज में सफाई व्यवस्था का हाल बेहाल है। इस संबंध में कॉलेज प्रशासन को कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। नगर मंत्री लोकेश ज्यानी ने जोर दिया कि लोहिया कॉलेज जिले का सबसे बड़ा कॉलेज है, जहां नियमित रूप से सफाई होना अत्यंत आवश्यक है।

जिला संयोजक कुलदीप सिंह जागावत ने कहा कि कॉलेज प्रशासन को बार-बार सूचित करने के बावजूद सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सात दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो विद्यार्थी परिषद उग्र प्रदर्शन करेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में जिला संगठन मंत्री आकाश, नगर सह मंत्री वरुण, जिला एसएफएस संयोजक वरुण शर्मा, इकाई उपाध्यक्ष गोविंदराम भांभू, देवेंद्र सिंह, दलीप कुमार, डिप्टी कुमार, राहुल सिंह देवड़ा, नगर संयोजक किशन सैनी, इकाई सह सचिव योगेंद्र, मनोज कस्वां, हेमलता प्रजापत, अंकिता चारण, रौनक, खुशी शर्मा, रेखा, राहुल सिंह, कोमल शेखावत, विवेक जांगिड़ और विशाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77