राजस्थान में पंचायत पुनर्गठन की अधिसूचना जारी:ग्राम पंचायतों की सीमाओं में बदलाव, सरपंचों, उपसरपंचों और वार्ड पंचों के बढ़ेंगे पद
राजस्थान में पंचायत पुनर्गठन की अधिसूचना जारी:ग्राम पंचायतों की सीमाओं में बदलाव, सरपंचों, उपसरपंचों और वार्ड पंचों के बढ़ेंगे पद
चूरू : राज्य सरकार ने राजस्थान के सभी जिलों में पंचायत पुनर्गठन और नई पंचायतें बनाने की अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी है। इस अधिसूचना के बाद ग्राम पंचायतों की सीमाओं में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। नई पंचायतों के गठन और उनमें गांवों की संख्या बढ़ने से अब सरपंचों, उपसरपंचों और वार्ड पंचों के पदों में बड़ी संख्या में वृद्धि होगी।
जानकारी के अनुसार, वार्ड पंचों के पदों में हजारों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है। बीदासर तहसील के पश्चिमी क्षेत्र में कई नई ग्राम पंचायतें बनाई गई हैं। इनमें साजनसर, शिवपुरी, कांधलसर, सडू बड़ी, नोहड़िया, नब्बासर, आसरासर, गुंदुसर नारणोतान, सोनियासर सुखराम, परावा, मानपुरा-ढीगारिया और तेलाप शामिल हैं। आगामी पंचायत चुनाव अब इन्हीं पुनर्गठित और नवगठित पंचायतों के आधार पर कराए जाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035962
