[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में जनसुनवाई, बिजली की समस्या लेकर पहुंचे लोग:विद्युत विभाग के अधिकारियों ने किया समाधान, भाजपा नेता श्रवण चौधरी के कार्यालय में हुई मीटिंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में जनसुनवाई, बिजली की समस्या लेकर पहुंचे लोग:विद्युत विभाग के अधिकारियों ने किया समाधान, भाजपा नेता श्रवण चौधरी के कार्यालय में हुई मीटिंग

फतेहपुर में जनसुनवाई, बिजली की समस्या लेकर पहुंचे लोग:विद्युत विभाग के अधिकारियों ने किया समाधान, भाजपा नेता श्रवण चौधरी के कार्यालय में हुई मीटिंग

फतेहपुर : फतेहपुर में गुरुवार को भाजपा नेता श्रवण चौधरी ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए रखा गया था। इसमें कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने बिजली संबंधी शिकायतें लेकर पहुंचे।

कई शिकायतें कराई दर्ज

लोगों ने बिजली सुधार, लाइट के फॉल्ट, ट्रांसफॉर्मर की खराबी, वोल्टेज की समस्या और बिजली मीटर से संबंधित विभिन्न शिकायतें दर्ज कराई। श्रवण चौधरी ने बताया- पिछले कई दिनों से स्थानीय निवासी बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं के लिए उन्हें फोन कर रहे थे। इसी को देखते हुए समस्याओं के समाधान के लिए इस जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

कुछ समस्याओं का मौके पर समाधान

अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना। कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि कुछ अन्य समस्याओं के समाधान के लिए तुरंत टीमों को निर्देशित किया गया। श्रवण चौधरी ने कहा कि जनसुनवाई का यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा, ताकि कस्बे के लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77