[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाई को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार:दो महीने से कोटड़ी लुहारवास में छिपा बैठा था, खंडेला पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

भाई को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार:दो महीने से कोटड़ी लुहारवास में छिपा बैठा था, खंडेला पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

भाई को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार:दो महीने से कोटड़ी लुहारवास में छिपा बैठा था, खंडेला पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

खंडेला : खंडेला पुलिस ने हत्या के प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले दो महीने से फरार चल रहा था। जिसे कोटड़ी लुहारवास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने ही सगे भाई को ट्रैक्टर से कुचलकर जान से मारने की कोशिश की थी।

घटना 24 सितंबर 2025 की सुबह की है। निशा चौधरी ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उसके पिताजी मदन लाल घर के बाहर खड़े थे। तभी चतरूराम (48) पुत्र कालूराम निवासी बणी कांकड़ वाली तन ढाणी गुमानसिंह अपने बेटों विकास, हितेश और पत्नी सजना के साथ ट्रैक्टर लेकर वहां आया।

विवाद के दौरान पहले मारपीट हुई। इसके बाद चतरूराम ने ट्रैक्टर को पीछे ले जाकर तेजी से मदन लाल की ओर मोड़ा और उन पर चढ़ा दिया। इस प्रयास में मदन लाल को कुचलकर जान से मारने की कोशिश की गई। पीड़ित मदन लाल नीचे गिरकर घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया था।

घटना के बाद से चतरूराम फरार हो गया था और लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहा था। पुलिस उसकी तलाश में इलाके के गांवों, खेतों और संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कोटड़ी लुहारवास क्षेत्र में छिपा हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी कार्रवाई में खंडेला थाने के कॉन्स्टेबल कन्हैयालाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77