[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लाखनी में महिला हॉकी प्रतियोगिता संपन्न:विश्वविद्यालय टीम का चयन, पुणे में खेलेगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

लाखनी में महिला हॉकी प्रतियोगिता संपन्न:विश्वविद्यालय टीम का चयन, पुणे में खेलेगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता

लाखनी में महिला हॉकी प्रतियोगिता संपन्न:विश्वविद्यालय टीम का चयन, पुणे में खेलेगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता

रींगस : शेखावाटी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय महिला हॉकी प्रतियोगिता का समापन बुधवार शाम को हुआ। इस प्रतियोगिता के समापन से पहले विश्वविद्यालय की टीम का चयन किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा मनोनीत ऑब्जर्वर राजेंद्र कुमार पलसानिया और चैयरमेन नॉमिनी वंदना ने विश्वविद्यालय टीम का चयन किया। इस चयन प्रक्रिया में शेखावाटी विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले दस महाविद्यालयों की हॉकी खिलाड़ियों ने भाग लिया।

खिलाड़ियों का चयन कूपर टेस्ट और हॉकी खेल के विभिन्न स्किल्स के परीक्षण के आधार पर किया गया। चयनित विश्वविद्यालय टीम दिसंबर माह में सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय, पुणे में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में शेखावाटी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त कर चुके रेफरी मदन लाल गढ़वाल और पिंकी बाजिया ने अपनी सेवाएं दीं।

समापन समारोह के अतिथि सूरजा राम बाजिया और महेंद्र कुमार बाजिया ने बताया कि सभी परीक्षण शांतिपूर्वक संपन्न हुए और एक अच्छी टीम का चयन किया गया। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को आगे की जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बनवारी लाल जीतरवाल, सरदार घायल, शीशराम साईं, सोहनी लांबा, सोनिया, एकता, सुरेंद्र कुमार सहित अनेक शारीरिक शिक्षक, खिलाड़ी और क्षेत्र के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Related Articles