सादुलपुर में बेसहारा सांड के हमले से तीन घायल:मजदूर नरेश की हालत गंभीर, लोगों ने प्रशासन पर लगाए अनदेखी के आरोप
सादुलपुर में बेसहारा सांड के हमले से तीन घायल:मजदूर नरेश की हालत गंभीर, लोगों ने प्रशासन पर लगाए अनदेखी के आरोप
सादुलपुर : सादुलपुर शहर में बेसहारा सांड का आतंक जारी है। बुधवार को दो सांड ने सड़क पर उत्पात मचाते हुए तीन राहगीरों को घायल कर दिया। इस घटना में मध्य प्रदेश से मजदूरी करने आए नरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
मजदूर गंभीर रूप से घायल
जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह लगभग 10 बजे जैन हॉस्पिटल से मोहता चौक मोड़ की तरफ हुई। राहगीर सामान्य रूप से आवाजाही कर रहे थे, तभी अचानक भागते हुए दो सांड सड़क पर आ गए। मजदूरी पर जा रहे नरेश कुमार, एक महिला और एक बाइक सवार दोनों सांड की चपेट में आ गए। सांड के सींग लगने से नरेश कुमार लहूलुहान हो गए, जबकि महिला को भी सांड ने उछालकर पटक दिया। तीनों घायलों में नरेश की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रशासन पर अनदेखी के आरोप
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह शहर में बेसहारा सांड द्वारा की गई पहली घटना नहीं है। सांड के कारण अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है और बहुत से लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके बावजूद, नगरपालिका, प्रशासन, संबंधित विभागों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों द्वारा इस गंभीर समस्या पर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। शहरवासी प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि सड़कों पर घूम रहे लावारिस सांडों को जल्द से जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर रखा जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1930373

