[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर की पुष्पा सारण ने एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण पदक:इंटर कॉलेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता मेडल, कॉलेज में किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर की पुष्पा सारण ने एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण पदक:इंटर कॉलेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता मेडल, कॉलेज में किया सम्मान

सरदारशहर की पुष्पा सारण ने एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण पदक:इंटर कॉलेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता मेडल, कॉलेज में किया सम्मान

सरदारशहर : महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की इंटर कॉलेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एसबीडी राजकीय कॉलेज, सरदारशहर की राष्ट्रीय खिलाड़ी पुष्पा सारण ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हाल ही में एसजीएन खालसा कॉलेज में आयोजित इस प्रतियोगिता में पुष्पा ने महिला वर्ग की 10 हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और 4 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता।

इस उपलब्धि पर बुधवार को कॉलेज में पुष्पा सारण के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां और प्राचार्य डॉ. कविता दीक्षित ने पुष्पा को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रिणवां ने कहा कि पुष्पा सरदारशहर की बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने जोर दिया कि बेटियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी आगे आकर अपने कौशल का प्रदर्शन करना चाहिए।

प्राचार्य डॉ. कविता दीक्षित ने बताया कि कॉलेज में नियमित रूप से खेल गतिविधियों की तैयारी करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। खेल विभाग प्रभारी डॉ. प्रभाकर दीक्षित ने बताया कि पुष्पा सारण पिछले तीन वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।

इस अवसर पर समाजसेवी श्याम पारीक, विकास समिति सदस्य मुकेश जोशी, वरिष्ठ संकाय सदस्य एम.ए. खान, शेरसिंह, संत कुमार मीणा, डॉ. गजानंद शर्मा, कमलेश जोशी, मुकेश कुमार प्रजापत, डॉ. देवीलाल रोझ, लालचंद मीणा, राजकुमार झांकल, महेश कुमार, जयरत्न लखेरा, डॉ. सिद्धि गुप्ता, डॉ. सुनीता मीणा, डॉ. अलका जांगिड़, लता गुर्जर, सुमन, सुभाष चंद्र दईया, सुनीता गोदारा सहित अनेक संकाय सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भवानीशंकर ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77