झुंझुनूं के नए मुख्य शिक्षा अधिकारी होंगे अशोक शर्मा:राज्य सरकार ने जारी किए आदेश, कई अधिकारियों का ट्रांसफर
झुंझुनूं के नए मुख्य शिक्षा अधिकारी होंगे अशोक शर्मा:राज्य सरकार ने जारी किए आदेश, कई अधिकारियों का ट्रांसफर
झुंझुनूं : झुंझुनूं में शिक्षा विभाग मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना समन्वयक सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर फेरबदल किए गए हैं। अशोक कुमार शर्मा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, मंडावा को स्थानांतरित कर उन्हें झुंझुनूं का नया मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (CBEEO) एवं जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा अभियान (DPC) बनाया गया है।
अशोक कुमार शर्मा वर्तमान में मंडावा ब्लॉक के सीबीईओ पद पर कार्यरत थे। अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा अभियान, झुंझुनूं को यहां से स्थानांतरित कर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर में पदस्थापित किया गया है। महेंद्र सिंह जाखड़ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक झुंझुनूं को पदोन्नत/स्थानांतरित कर उप निदेशक, एम.जी.ई.पी., माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर के पद पर पदस्थापित किया गया है।
बोले- स्कूलों का डेवलपमेंट रहेगा टॉप प्रायोरिटी
झुंझुनूं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक, समसा के पद पर नियुक्त किए जाने के बाद अशोक कुमार शर्मा ने अपनी प्राथमिकताएं बताई। उन्होंने कहा- पहली प्राथमिकता राज्य सरकार की शिक्षा विभाग की समस्त योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना होगा। विद्यार्थियों व अभिभावकों की अपेक्षा पर खरा उतरते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना और स्कूलों का सर्वांगीण विकास लिस्ट में टॉप प्रायोरिटी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1930047


