[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष में आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष में आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष में आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष में जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिले में 14 व 15 नवंबर को राजगढ़ उपखंड मुख्यालय पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला कलक्टर ​ने आदेश जारी कर राजगढ़ उपखंड अधिकारी को नोडल अधिकारी व राजगढ़ विकास अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

शुक्रवार को आयोजित होगी प्रदर्शनी

सीईओ श्वेता कोचर ने बताया कि जिले के राजगढ़ ब्लॉक मुख्यालय पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में शुक्रवार, 14 नवंबर को 02 दिवसीय जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी आयोजित ​की जाएगी तथा इसी के साथ आदि हाट का आयोजन किया जाएगा।

शनिवार को आयोजित होगा मुख्य कार्यक्रम

सीईओ श्वेता कोचर ने बताया कि शनिवार, 15 नवंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शनिवार को शोभा यात्रा, भगवान बिरसा मुंडा एवं जनजाति स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि, लाभार्थी संतृप्ति शिविर, जिला स्तरीय चिकित्सा शिविर, जनजातीय सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा।

Related Articles