निराधनूं स्कूल में आधार कार्ड शिविर आयोजित, 35 लोगों को मिला लाभ
निराधनूं स्कूल में आधार कार्ड शिविर आयोजित, 35 लोगों को मिला लाभ
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर
मलसीसर : निराधनूं के राजकीय उच्च प्राथमिक बालिका विद्यालय में बुधवार को डाक विभाग की ओर से आधार कार्ड शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्रों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में 15 नए आधार कार्ड बनाए गए और 20 आधार कार्ड अपडेट किए गए। प्रधानाध्यापक निसार अहमद ने शिविर आयोजन के लिए डाक विभाग का आभार जताया और आधार ऑपरेटर भींवाराम के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से ग्रामीण क्षेत्र में सटीक दस्तावेजीकरण और पहचान सेवाएं सुलभ हो रही हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044341

