[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोठड़ा सीमेंट में ठेकेदार के श्रमिकों का धरना, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर दिनभर रहा प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

गोठड़ा सीमेंट में ठेकेदार के श्रमिकों का धरना, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर दिनभर रहा प्रदर्शन

गोठड़ा सीमेंट में ठेकेदार के श्रमिकों का धरना, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर दिनभर रहा प्रदर्शन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ (गोठड़ा) : श्री सीमेंट कंपनी के गेट पर मंगलवार सुबह से ठेकेदार फर्म के अधीन काम करने वाले श्रमिकों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू किया, जो देर शाम तक जारी रहा। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने मांग पत्र में प्रतिदिन 200 रुपए वेतन वृद्धि, पदोन्नति व पदों में बढ़ोतरी, सरकारी श्रम कानूनों को लागू करने, कंपनी में मोबाइल व बैग ले जाने की अनुमति, साप्ताहिक अवकाश, कर्मचारियों को अनावश्यक परेशान नहीं करने, हर माह की 7 तारीख तक वेतन बैंक खाते में जमा कराने, शौचालय व भोजन व्यवस्था सुधारने, राष्ट्रीय अवकाश पर छुट्टी देने और हर छह माह में सेफ्टी किट प्रदान करने जैसी मांगें रखीं। सूचना पर गोठड़ा थाना अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रबंधन व कर्मचारियों के बीच सुलह कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक कोई सहमति नहीं बन पाई। धरना देर रात तक जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22