[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ढाणी गाजियावाली में दो साल से जलजमाव, कीचड़ से राहगीर परेशान, समय रहते समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ढाणी गाजियावाली में दो साल से जलजमाव, कीचड़ से राहगीर परेशान, समय रहते समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

ढाणी गाजियावाली में दो साल से जलजमाव, कीचड़ से राहगीर परेशान, समय रहते समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

खेतड़ी नगर : ग्राम पंचायत राजोता की ढाणी गाजियावाली में पिछले करीब दो साल से मुख्य रास्ते पर पानी की निकासी नहीं होने के कारण कीचड़ जमा हो गया है। गंदे पानी के चलते राहगीरों और ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण रामनिवास लादी ने बताया कि वार्ड नंबर पांच में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बरसात के मौसम में तो हालात और भी बदतर हो जाते हैं। कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना मुश्किल हो जाता है, जिससे कई बार लोग फिसलकर घायल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए सरपंच, एसडीएम और विधायक तक शिकायत पहुंचाई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मुख्य मार्ग पर भरे गंदे पानी से दुर्गंध फैल रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नाली निर्माण या जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कर समस्या का समाधान किया जाए।

Related Articles