[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निहालोठ गांव के महेश कुमार बने पहले CA:गरीबी और संघर्ष के बाद हासिल की उपलब्धि, 2 साल पहले पिता के निधन के बाद मां ने संभाली जिम्मेदारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

निहालोठ गांव के महेश कुमार बने पहले CA:गरीबी और संघर्ष के बाद हासिल की उपलब्धि, 2 साल पहले पिता के निधन के बाद मां ने संभाली जिम्मेदारी

निहालोठ गांव के महेश कुमार बने पहले CA:गरीबी और संघर्ष के बाद हासिल की उपलब्धि, 2 साल पहले पिता के निधन के बाद मां ने संभाली जिम्मेदारी

बुहाना : बुहाना उपखंड स्थित निहालोठ गांव के निवासी महेश कुमार ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनकर गांव का नाम रोशन किया है। वह अपने गांव के पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। महेश ने गरीबी और संघर्ष की चुनौतियों को पार करते हुए यह मुकाम हासिल किया है।

महेश कुमार का परिवार एक गरीब पृष्ठभूमि से आता है। लगभग दो साल पहले महेश ने अपने पिता नरेश कुमार को दिल का दौरा पड़ने के कारण खो दिया था। पिता के निधन के बाद उनकी मां कृष्णा देवी ने महेश और उनकी तीन बहनों की पढ़ाई की जिम्मेदारी संभाली। समाजसेवी हरिकृष्ण यादव ने बताया कि महेश की मां कृष्णा देवी ने गरीबी के बावजूद मजदूरी की, लेकिन अपने बेटे की पढ़ाई पर कोई समझौता नहीं किया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि महेश अपनी शिक्षा जारी रख सकें।

महेश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल से 10वीं कक्षा तक पूरी की। इसके बाद उन्होंने अपनी 12वीं कक्षा की पढ़ाई पचेरी के सीनियर स्कूल से की। महेश की इस उपलब्धि पर समाजसेवी हरिकृष्ण यादव ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह हमारे गांव के लिए गौरव की बात है कि महेश कुमार हमारे गांव के पहले CA बने हैं। उनकी यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे गांव के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।

Related Articles