रींगस में इनडोर स्टेडियम, खंडेला में खेल मैदान की मांग:यूरेनियम प्लांट में स्थानीय लोगों के रोजगार का मुद्दा भी उठा, विधायक ने विधानसभा में की चर्चा
रींगस में इनडोर स्टेडियम, खंडेला में खेल मैदान की मांग:यूरेनियम प्लांट में स्थानीय लोगों के रोजगार का मुद्दा भी उठा, विधायक ने विधानसभा में की चर्चा
रींगस : विधानसभा सत्र के दौरान गुरुवार शाम को खंडेला विधायक सुभाष मील ने युवाओं और श्याम श्रद्धालुओं की सुविधाओं व विकास से संबंधित कई मांगें उठाईं। उन्होंने अनुदान की मांग संख्या 26 (युवा मामले एवं खेल) और मांग संख्या 56 (उद्योग) पर विचार-विमर्श के दौरान अपनी बात रखी।
विधायक मील ने रींगस में इनडोर स्टेडियम बनाने की मांग की। उन्होंने बावड़ी में खेलो इंडिया सेंटर में छात्र-छात्राओं की संख्या 30-30 करने, जयपुर के साई सेंटर में खो-खो को शामिल करने और रोलबॉल खेल को आउट ऑफ टर्न पॉलिसी के साथ 2 प्रतिशत खेल कोटे में शामिल करने का सुझाव दिया। इसके अलावा, उन्होंने खंडेला में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त खेल स्टेडियम और गढ़भोपजी में शूटिंग अकादमी बनाने की भी मांग की।
शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में, विधायक ने क्षेत्र में एक सरकारी आईटीआई कॉलेज खोलने और खंडेला विधानसभा क्षेत्र में यूरेनियम प्लांट में 70 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग की। उन्होंने गोटा उद्योग को सब्सिडी देकर पुनर्जीवित करने पर भी जोर दिया। सीकर में बढ़ते नशे की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए, उन्होंने प्रभावी निगरानी के माध्यम से नशे पर अंकुश लगाने की मांग की।
इससे पहले, विधायक मील ने पिछली कांग्रेस सरकार पर युवाओं के साथ धोखा करने और उनके सपनों को तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में पेपर माफियाओं की बढ़ोतरी हुई और एक मंत्री भी जेल गया। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की एसआईटी गठन की पहल की सराहना की और कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है और पिछले दो साल में कोई पेपर लीक नहीं हुआ है।
विधायक मील ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास और स्वरोजगार की योजनाएं बनाई हैं और सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039114


