[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेरला में रास्ते को लेकर विवाद:अल्टीमेटम के बाद एसडीएम से मिले ग्रामीण, दो दिन में रास्ता खुलवाने का आश्वासन दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

बेरला में रास्ते को लेकर विवाद:अल्टीमेटम के बाद एसडीएम से मिले ग्रामीण, दो दिन में रास्ता खुलवाने का आश्वासन दिया

बेरला में रास्ते को लेकर विवाद:अल्टीमेटम के बाद एसडीएम से मिले ग्रामीण, दो दिन में रास्ता खुलवाने का आश्वासन दिया

सूरजगढ़ : बेरला गांव में रास्ता बंद होने के मामले को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को देखा गया। अल्टीमेटम की अवधि समाप्त होने के बाद सैकड़ों ग्रामीण पूर्व सरपंच वीर सिंह खरड़िया के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय सूरजगढ़ पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने दिया था 5 दिन का अल्टीमेटम

ग्रामीणों ने बताया कि रास्ता बंद किए जाने के बाद उन्होंने प्रशासन को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।

आवाजाही का मुख्य रास्ता

ग्रामीणों ने बताया कि यह रास्ता सालों से राठीया की ढाणी से बेरला सीमा होते हुए घिगड़िया–चौराड़ी तक का मुख्य आवाजाही मार्ग रहा है। इसे कुछ लोगों ने जबरन बंद कर दिया है, जिससे बच्चों को स्कूल जाने और खेतों से होकर गुजरने में परेशानी हो रही है।

आंदोलन की चेतावनी

इस दौरान पंचायत समिति सदस्य अमित बिजारणियां और रामोतार धोलिया भी ग्रामीणों के साथ मौजूद रहे। पूर्व सरपंच वीर सिंह खरड़िया ने कहा कि यदि प्रशासन अब भी कार्रवाई नहीं करता है, तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

दो दिन में रास्ता खुलवाने का मिला आश्वासन

उपखंड अधिकारी दीपक चंदन ने स्वयं ग्रामीणों से मुलाकात की और दो दिन में रास्ता खुलवाने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने मौके का जायजा लेने के लिए तहसीलदार को तुरंत स्थल पर भेजने के निर्देश भी दिए।

ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी और तहसीलदार दोनों से मुलाकात कर अपनी बात रखी और कहा कि यदि वादा पूरा नहीं होता है, तो वे फिर से आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में दयाराम खरड़िया, रोहिताश खरड़िया, योगेश कुमार, सतीश कुमार, बालवीर सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे।

Related Articles