[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री श्याम मंदिर खेतड़ी का 50वां विशाल वार्षिक उत्सव रविवार को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्री श्याम मंदिर खेतड़ी का 50वां विशाल वार्षिक उत्सव रविवार को

भव्य सजावट, भजन संध्या और महाआरती के साथ होगा आयोजन

खेतड़ी : चूणा चौक स्थित श्री श्याम मंदिर का 50वां विशाल वार्षिक उत्सव रविवार, 22 फरवरी को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। आयोजन सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

श्री श्याम मंदिर संस्था के महामंत्री कैलाश गर्ग ने बताया कि स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर को भव्य डेकोरेशन से सजाया जाएगा। श्याम बाबा की प्रतिमा को आकर्षक फूलों से अलंकृत किया जाएगा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।

उत्सव के दौरान अनिल म्युजिकल ग्रुप द्वारा सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। भजन संध्या में बाबा के गुणगान के साथ श्रद्धालु भाव-विभोर होंगे।

कार्यक्रम के अंत में महाआरती होगी तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा। संस्था पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उत्सव में भाग लेने और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Related Articles