[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दो खिलाड़ियों का विश्वविद्यालय जूडो टीम में चयन:अनिल और सिमरन शेखावाटी यूनिवर्सिटी का करेंगे प्रतिनिधित्व


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

दो खिलाड़ियों का विश्वविद्यालय जूडो टीम में चयन:अनिल और सिमरन शेखावाटी यूनिवर्सिटी का करेंगे प्रतिनिधित्व

दो खिलाड़ियों का विश्वविद्यालय जूडो टीम में चयन:अनिल और सिमरन शेखावाटी यूनिवर्सिटी का करेंगे प्रतिनिधित्व

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर कस्बे के महात्मा गांधी पीजी कॉलेज के दो खिलाड़ियों अनिल यादव और सिमरन सैनी का चयन पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी विश्वविद्यालय, सीकर की जूडो टीम में हुआ है। ये दोनों खिलाड़ी आगामी अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय जूडो प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कॉलेज के कैलाश कुमार ने बताया कि अनिल कुमार यादव (पुत्र सुल्तान यादव) का चयन 90 किलोग्राम भार वर्ग में हुआ है, जबकि सिमरन सैनी (पुत्री उमेश कुमार सैनी) को 78 किलोग्राम भार वर्ग में विश्वविद्यालय टीम में जगह मिली है।

अनिल कुमार यादव अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय जूडो पुरुष प्रतियोगिता में और सिमरन सैनी अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय जूडो महिला प्रतियोगिता में शेखावटी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतियोगिता भोपाल (मध्य प्रदेश) स्थित सेज विश्वविद्यालय में आयोजित की जाएगी।

दोनों खिलाड़ियों के चयन पर कॉलेज के निदेशक मोहर सिंह खर्रा, प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सैनी, खेल प्रभारी डॉ. वीरेंद्र कुमार यादव और कोच रामसिंह जाट ने उन्हें बधाई दी और इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77