[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाबा रामदेव मंदिर चोरी का आरोपी गिरफ्तार:9 माह पहले हुई थी वारदात, युवक के खिलाफ 10 थानों में चोरी के 17 केस दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्यसीकर

बाबा रामदेव मंदिर चोरी का आरोपी गिरफ्तार:9 माह पहले हुई थी वारदात, युवक के खिलाफ 10 थानों में चोरी के 17 केस दर्ज

बाबा रामदेव मंदिर चोरी का आरोपी गिरफ्तार:9 माह पहले हुई थी वारदात, युवक के खिलाफ 10 थानों में चोरी के 17 केस दर्ज

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

दांतारामगढ़ : दांतारामगढ़ पुलिस ने चक गांव स्थित बाबा रामदेव मंदिर में फरवरी 2025 में हुई चोरी के मामले में एक शातिर नकबजन हरि उर्फ हरिया बावरिया को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी जयसिंह बसेरा ने बताया कि 26 फरवरी 2025 की रात चक गांव के करड़ रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर में चोरी हुई थी। परिवादी ओम प्रकाश शर्मा ने मामला दर्ज कराते हुए बताया था कि अज्ञात चोर दानपात्र, चांदी की मूर्ति और चांदी का छत्र चुरा ले गए।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सहायता से चोर की पहचान की। हालांकि, आरोपी लगातार पुलिस की पकड़ से दूर था। हाल ही में पुलिस को सूचना मिली कि जिस आरोपी की तलाश थी, उसे दादिया पुलिस ने एक अन्य चोरी के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

दांतारामगढ़ पुलिस ने कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट लेकर नयाबास, बनाथला निवासी हरि उर्फ हरिया बावरिया पुत्र रघुनाथ को जेल से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चक मंदिर में चोरी की वारदात कबूल कर ली है। थानाधिकारी ने बताया कि हरि उर्फ हरिया एक शातिर नकबजन है और उसने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।

उसके खिलाफ नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, दादिया, रींगस, शाहपुरा, मनोहरपुरा, अमरसर, चौमूं, गोविंदगढ़ और दांतारामगढ़ सहित 10 थानों में चोरी के 17 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ कर चोरी का सामान बरामद करने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77