[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेछवा ब्लॉक की दो छात्राओं ने बढ़ाया क्षेत्र का मान:रेशमा किलानिया और रिया का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

नेछवा ब्लॉक की दो छात्राओं ने बढ़ाया क्षेत्र का मान:रेशमा किलानिया और रिया का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

नेछवा ब्लॉक की दो छात्राओं ने बढ़ाया क्षेत्र का मान:रेशमा किलानिया और रिया का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

नेछवा : सीकर के नेछवा ब्लॉक की दो छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इन छात्राओं ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। यह जिला स्तरीय प्रतियोगिता श्री हरदयाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सीकर में आयोजित की गई थी। इसमें जिले भर के विभिन्न विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसका उद्देश्य बौद्धिक एवं सृजनात्मक कौशल में अभिवृद्धि करना था।

चयनित छात्राओं में के. बी. मोर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल, नेछवा की रेशमा किलानिया का चित्रकला प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वहीं, राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, गाड़ौदा की रिया का एकल गायन प्रतियोगिता हेतु राज्य स्तर पर चयन किया गया है। छात्राओं की इस उपलब्धि पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरेश महरिया, महावीर प्रसाद, प्रधानाचार्य मंजू ढाका, प्रधानाचार्य सुनीता सहारण और प्रभारी उप प्राचार्य सुमन मीणा ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77