[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शेखावाटी यूनिवर्सिटी में 4th नेशनल एन्वॉयरमेंट यूथ पार्लियामेंट:मासकॉम की सोनाक्षी रहीं विजयी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शेखावाटी यूनिवर्सिटी में 4th नेशनल एन्वॉयरमेंट यूथ पार्लियामेंट:मासकॉम की सोनाक्षी रहीं विजयी

वक्ता बोले- अब नहीं चेते तो अगली‌ पीढ़ी को पानी की बूंद नसीब नहीं होगी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में कटराथल स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी में एन्वॉयरमेंट कंजर्वेशन पर 4th यूथ पार्लियामेंट हुई। करीब 4 घंटे तक चले स्पीच सेशन में 54 पार्टिसिपेंट्स ने हिस्सा लिया और पर्यावरण को बचाने, ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने, पानी के सोर्सेज को गंदगी से बचाने, खेजड़ी के पेड़ों के लिए जनजागरण करने, मिट्‌टी को उपजाऊ बनाने को लेकर अपने विचार रखे।

शेखावाटी यूनिवर्सिटी में हुई नेशनल एनवायरमेंट यूथ पार्लियामेंट में मौजूद प्रतिभागी।
शेखावाटी यूनिवर्सिटी में हुई नेशनल एनवायरमेंट यूथ पार्लियामेंट में मौजूद प्रतिभागी।

यूथ पार्लियामेंट में शामिल हुए प्रतिभागियों ने कहा कि ऑक्सीजन नहीं होगी तो हम जिंदा नहीं रहेंगे। युवा पीढ़ी ऐसी अंधी भागदौड़ में भाग रही है, हम पर्यावरण पर ध्यान नहीं देंगे तो आने वाली पीढ़ी सांस नहीं ले सकेगी। इंसान पूरे जीवन में पर्यावरण के पानी, पेड़, हवा, फलों-फूलों और जड़ी-बूटियों का उपयोग करता है। हमें अपने हिस्से का काम तो करना होगा, नहीं तो पर्यावरण असंतुलन पूरे समाज के लिए दुखदायी होगा।

स्पीच सेशन में हर पार्टिसिपेंट को 3 मिनट बोलने का समय दिया गया। जज पैनल में शामिल 5 स्पेशलिस्ट ने हर पार्टिसिपेंट के प्रजेंटेशन, बॉडी लेंग्वेज और कॉन्फिडेंस के आधार पर नंबर दिए। टॉप-10 को शेखावाटी यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. अनिल राय ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। मासकॉम डिपार्टमेंट की स्टूडेंट सोनाक्षी फर्स्ट पोजिशन पर रहीं। इसके अलावा अनुसुइया दूसरे, प्रदीप तीसरे, महक गटाणी चौथे, महेश कुमार पांचवें, शुभम सैनी छठे, सोनिया सातवें, कोमल आठवें, उदय नौवें और हिना गुचिया दसवें स्थान पर रहे।

यूथ पार्लियामेंट के कन्वीनर अभिनव सिंह व शुभम शर्मा ने बताया कि एंवायर्नमेंट आज सबसे बड़ी चिंता का कारण है। शुद्ध हवा-पानी के लिए पर्यावरण संरक्षण की जरूरत है। इसके लिए यूनिवर्सिटी और कॉलेज एज्युकेशन के स्टूडेंट्स आगे आएंगे तो काफी बड़ा परिवर्तन होगा और आने वाली पीढ़ी भी पर्यावरण व प्रकृति की कीमत समझेगी। शेखावाटी यूनिवर्सिटी में हुई 4th में यूनिवर्सिटी के अलावा बाहर के कई प्रतिभागियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए हिस्सा लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77