[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर सड़क पर पिलर से बढ़ रहीं दुर्घटनाएं:सूर्य मंदिर से पांच-भाई चौक तक बनी सड़क पर अधूरे काम से खतरा, ज्ञापन सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर सड़क पर पिलर से बढ़ रहीं दुर्घटनाएं:सूर्य मंदिर से पांच-भाई चौक तक बनी सड़क पर अधूरे काम से खतरा, ज्ञापन सौंपा

सरदारशहर सड़क पर पिलर से बढ़ रहीं दुर्घटनाएं:सूर्य मंदिर से पांच-भाई चौक तक बनी सड़क पर अधूरे काम से खतरा, ज्ञापन सौंपा

सरदारशहर : सरदारशहर में सूर्य मंदिर से पांच भाई चौक तक नवनिर्मित सड़क पर स्ट्रीट लाइट के लिए लगाए गए पिलरों के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। लगभग एक महीने पहले निर्मित इन पिलरों पर सुरक्षा संकेत या बैरिकेडिंग न होने से वाहन चालक रात में इन्हें देख नहीं पाते, जिससे हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इस समस्या के समाधान की मांग की है।

वार्ड संख्या 11 के बाबूलाल प्रजापत ने नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर इस समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नगर परिषद ने करीब एक महीने पहले सड़क के बीच में लगभग एक फीट ऊंचे पिलरों का निर्माण किया था। इन पिलरों पर न तो सुरक्षा संकेत लगाए गए हैं और न ही बैरिकेडिंग की व्यवस्था है।

बहादुर सिंह कॉलोनी स्थित नव जीवन मेडिकल एंड नर्सिंग केयर सेंटर के संचालक भंवरलाल सारण ने बताया कि इन पिलरों के कारण कई घायल लोग उनके पास इलाज के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने इस संबंध में नगर परिषद को अवगत भी करवाया था, लेकिन अब तक कार्य में कोई प्रगति नहीं हुई है।

इस संबंध में नगर परिषद आयुक्त मगराज डूडी ने कहा कि लंबित कार्य को जल्द पूरा करवाया जाएगा। वहीं सभापति राजकरण चौधरी ने भी आश्वासन दिया कि समस्या के समाधान के लिए जल्द कार्य शुरू किया जाएगा।

Related Articles