प्रियंका सिंवल राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम में चयनित:हनुमानगढ़ से बरेली में होने वाली प्रतियोगिता के लिए रवाना
प्रियंका सिंवल राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम में चयनित:हनुमानगढ़ से बरेली में होने वाली प्रतियोगिता के लिए रवाना
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल उडवाला की स्टूडेंट प्रियंका सिंवल, पुत्री सुखदेव सिंवल, ने वॉलीबॉल की राष्ट्रीय टीम में स्थान बनाया है। कक्षा दसवीं की स्टूडेंट अब बरेली (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हनुमानगढ़ से रवाना हुई।
प्रियंका ने 17 वर्ष आयु वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए जारी 12 खिलाड़ियों की अंतिम सूची में जगह बनाई है। उन्होंने 4 से 8 नवंबर तक राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल मानकसर, संगरिया (हनुमानगढ़) में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में सफलतापूर्वक हिस्सा लिया।
यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 11 से 15 नवंबर 2025 तक बरेली में आयोजित होगी। प्रियंका ने यह उपलब्धि शारीरिक शिक्षक रवि शिवरान और हरिराम सारण के मार्गदर्शन में हासिल की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1920653


