[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में बकरी चोरों का आतंक, तिहाड़ा गांव से पांच बकरियां चोरी, एक सप्ताह में दो गांवों से 15 बकरियां चोरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में बकरी चोरों का आतंक, तिहाड़ा गांव से पांच बकरियां चोरी, एक सप्ताह में दो गांवों से 15 बकरियां चोरी

खेतड़ी में बकरी चोरों का आतंक, तिहाड़ा गांव से पांच बकरियां चोरी, एक सप्ताह में दो गांवों से 15 बकरियां चोरी

खेतड़ी नगर : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र में बकरी चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में दो लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है। पांच दिन पहले जसरापुर गांव से 10 बकरियां चोरी हुई थीं, वहीं शुक्रवार रात को तिहाड़ा गांव में भी चोरों ने धावा बोल दिया। तिहाड़ा निवासी ग्यारसीलाल गुर्जर के घर के बाहर बाड़े में बंधी पांच बकरियां अज्ञात चोर चुरा ले गए। गृहणी सुशीला देवी ने बताया कि सुबह उठकर जब उन्होंने बाड़े में देखा तो सभी बकरियां गायब थीं।

इसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर परिचित रामनिवास लादी सहित दर्जनों ग्रामीण इकट्ठे हो गए और खेतड़ी पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में पिछले कुछ समय से चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं, लेकिन अब तक किसी चोर का सुराग नहीं मिला है। रामनिवास लादी ने बताया कि पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है जो बकरी पालन कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। बकरी चोरी की वारदात होने से इनको काफी नुकसान हुआ है, परिवार की स्थिति को देखते हुए आर्थिक सहायता दी जाए।

गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व जसरापुर गांव में भी अज्ञात चोरों ने दस बकरिया चुरा ले गए थे। इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बकरी चोरी का मामला थाने में दर्ज करवाया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि चोरों को शीघ्र नहीं पकड़ा गया तो आंदोलन किया जाएगा। लोगों ने रात में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध लोगों पर नजर रखने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की हजारीलाल, चित्रपाल, मालीराम, रणजीत, कालू राम आदि ग्रामीणों ने मांग की।

Related Articles