[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में पेंट की दुकान में लगी आग:धमाके के साथ फटे पेंट के डिब्बे, जर्जर दुकान को गिराएगा प्रशासन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में पेंट की दुकान में लगी आग:धमाके के साथ फटे पेंट के डिब्बे, जर्जर दुकान को गिराएगा प्रशासन

फतेहपुर में पेंट की दुकान में लगी आग:धमाके के साथ फटे पेंट के डिब्बे, जर्जर दुकान को गिराएगा प्रशासन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

फतेहपुर : फतेहपुर कस्बे के मुख्य बाजार स्थित लक्ष्मीनाथ मंदिर गली में देवड़ा पेंट्स हाउस में बीती रात भीषण आग लग गई। आग से दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जल गया। आग लगने का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस की गश्ती टीम ने रात 2:32 बजे फतेहपुर अग्निशमन केंद्र को आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल तुरंत मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का काम शुरू किया।

आग से दुकान में रखा सारा सामान जल गया।
आग से दुकान में रखा सारा सामान जल गया।

धमाके के साथ फटे पेंट के डिब्बे

आग इतनी भयंकर थी कि दुकान में रखे पेंट के डिब्बे धमाकों के साथ फट रहे थे। आग पर काबू पाने के लिए फतेहपुर के साथ-साथ रामगढ़ और लक्ष्मणगढ़, चूरू से भी अग्निशमन वाहन बुलाए गए। लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक दुकान में रखा सारा सामान और पूरी दुकान जलकर नष्ट हो चुकी थी।

80 लाख का सामान जला, दुकान की बिल्डिंग जर्जर हुई

दुकान मालिक प्रमोद कुमार देवड़ा ने बताया-आग से दुकान में रखा 80 लाख रुपए का सामान जल गया है। दो मंजिला दुकान का भवन भी पूरी तरह जर्जर हो गया है, जिसे भी प्रशासन द्वारा आज गिरवाया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22