[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में मैरिज गार्डन के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, चोर के पास प्लास्टिक बैग भी था; वापस लौटा तो चला पता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में मैरिज गार्डन के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, चोर के पास प्लास्टिक बैग भी था; वापस लौटा तो चला पता

सीकर में मैरिज गार्डन के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, चोर के पास प्लास्टिक बैग भी था; वापस लौटा तो चला पता

सीकर : सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में मैरिज गार्डन के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। तीन घंटे बाद जब युवक लौटा तो उसे बाइक नहीं मिली। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर बाइक ले जाते हुए नजर आ रहा है। चोर के हाथ में प्लास्टिक बैग भी था। अब इस फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ बाइक चुराते हुए चोर। - Dainik Bhaskar
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ बाइक चुराते हुए चोर।
चोर बाइक चोरी करने के पहले काफी देर तक हाथ में प्लास्टिक बैग लेकर मैरिज गार्डन के पास घूमता रहा।
चोर बाइक चोरी करने के पहले काफी देर तक हाथ में प्लास्टिक बैग लेकर मैरिज गार्डन के पास घूमता रहा।

इस संबंध में वार्ड नंबर 18 निवासी मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शनिवार को उद्योग नगर पुलिस थाने में रिपोर्ट कराई। रिपोर्ट में बताया कि वह मोहम्मद शोएब की बाइक लेकर सीकर के प्रधान जी का जाव में शादी समारोह में गया था। जहां पर रात 9 बजे के करीब उसने बाइक को लॉक लगाकर पार्किंग में खड़ा किया।

रात को 12 बजे के करीब जब अजहरुद्दीन पार्किंग में गया तो उसे बाइक नहीं मिली। अजहरुद्दीन ने आसपास में काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कुछ नहीं पता चल पाया।

इसके बाद जब सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए तो उसमें एक चोर बाइक ले जाते हुए नजर आया। चोर के हाथ में नीले रंग का एक प्लास्टिक बैग भी था। अब उद्योग नगर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22