[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में 15 दिन से टूटा पड़ा बिजली का पोल:घर की दीवार पर टिका, विभाग की लापरवाही से नाराज लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में 15 दिन से टूटा पड़ा बिजली का पोल:घर की दीवार पर टिका, विभाग की लापरवाही से नाराज लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

सादुलपुर में 15 दिन से टूटा पड़ा बिजली का पोल:घर की दीवार पर टिका, विभाग की लापरवाही से नाराज लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

सादुलपुर : सादुलपुर के अंबेडकर सर्किल के पास एक मोहल्ले में बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है। यहां पिछले 15 दिनों से एक बिजली का पोल टूटकर एक घर की दीवार पर टिका हुआ है। इस पोल से जुड़ी एल.टी. लाइन के तारों में लगातार करंट भी चल रहा है, जिससे किसी भी समय गंभीर हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

स्कूली बच्चों का भी आना-जाना, जान को खतरा

स्थानीय निवासियों के अनुसार, टूटे हुए पोल के पास से रोजाना दर्जनों स्कूली बच्चे गुजरते हैं। इसी रास्ते से स्कूल बसें भी आती-जाती हैं। ऐसी स्थिति में यदि यह पोल गिरता है, तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है।

सूचना देने के बाद भी विभाग ने नहीं हटाया पोल

स्थानीय निवासी अनिल पूनिया ने बताया- इस समस्या के संबंध में बिजली विभाग को कई बार सूचित किया जा चुका है लेकिन अभी तक विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि अगर यह पोल सड़क की तरफ गिरता, तो अब तक कोई बड़ा हादसा हो चुका होता।

विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

बिजली विभाग की इस लापरवाही के विरोध में शनिवार को मोहल्लेवासियों ने आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। किसान नेता जगत सिंह के नेतृत्व में मालाराम मुहाल, प्रताप सिंह राजपूत, गोपीराम, श्योदान प्रजापत, इमरान, सुमेर पूनिया और मानवी पूनिया सहित कई ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नया पोल लगाकर इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे बिजली निगम के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22