बीजीके आईटीआई में वार्षिकोत्सव प्रतिबिम्ब 2025 मनाया
विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
मुकुंदगढ़ : चुड़ी अजीतगढ़ में मुकुंदगढ़-मण्डावा रोड स्थित बीजीके (प्रा.) आई.टी.आई. एवं बी.जी.के. पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम प्रतिबिम्ब 2025 का आयोजन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि बद्रीप्रसाद गुलराज केजरीवाल चैरिटेबल फाउण्डेशन के चेयरमेन रमेश कुमार केजरीवाल थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता बीजीके शिक्षण संस्थान के सचिव संदीप कुमार सिंह ने की। बीजीके आई.टी.आई. प्राचार्य रजनीकांत शर्मा, मुख्य लेखाधिकारी गंगाधर सैनी, समूह अनुदेशक दीपेन्द्र सिंह व बी.जी.के. पब्लिक स्कूल के अध्यापक सुशील कुमार छिप्पी ने अतिथियों का मार्त्यापण कर तथा साफा पहना कर स्वागत किया। वार्षिकोत्सव समारोह में बी.जी.के. पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।
मुख्य अतिथि बद्रीप्रसाद गुलराज केजरीवाल चैरिटेबल फाउण्डेशन के चेयरमेन रमेश कुमार केजरीवाल तथा सचिव संदीप कुमार सिंह ने सत्र 2024-25 के परीक्षा परिणाम में टॉप करने वाले बीजीके आई. टी.आई. एवं बीजीके पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को ट्राफी और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर बीजीके पब्लिक स्कुल का प्रतिवेदन प्रधानाध्यापिका प्रियंका ढाका ने तथा बीजीके आईटीआई का प्रतिवेदन प्राचार्य रजनीकांत शर्मा ने प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि बद्रीप्रसाद गुलराज केजरीवाल चैरिटेबल फाउण्डेशन के चेयरमेन रमेश कुमार केजरीवाल ने आईटीआई और स्कूल के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको संस्थान में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेना चाहिए जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके साथ ही आईटीआई के प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोजगार के प्रचुर अवसरों की संभावना बताई।
बीजीके शिक्षण संस्थान सचिव संदीप कुमार सिंह ने बीजीके आईटीआई और बीजीके पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों, प्रशिक्षणार्थियों और स्टाफ सदस्यों को उनकी उपलब्धियों हेतु बधाई दी और प्रशिक्षणार्थियों को संस्थान में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर बेहतर प्रशिक्षण हेतु प्रेरित किया।
बीजीके आई.टी.आई. प्राचार्य रजनीकान्त शर्मा, अनुदेशक भरत सिंह, इरफान खान, अरविन्द सानोदिया, अजय कुमार, रिषिता चौधरी तथा बी.जी.के. पब्लिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका प्रियंका ढाका और ड्राईवर रामप्रताप को उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन बी.जी. के. पब्लिक स्कूल की अध्यापिका पलक शर्मा एवं राजलक्ष्मी प्रियंका सिंह ने किया। इस मौके पर बीजीके आई.टी.आई. के अनुदेशक रामप्रसाद सैनी, भरत सिंह, अरविंद सानोदिया, अजय कुमार, मनीष सैनी, इरफान खान, श्यामसुन्दर रोलन, पिंकी कुमारी, रिषिता चौधरी तथा बी.जी. के. पब्लिक स्कूल की उपप्रधानाध्यापिका अनोश कंवर, अध्यापिका श्वेता सैन, बबीता वर्मा, जयश्री शेखावत, मनीषा कुवर, नीतू कंवर, कमलेश एवं प्रियंका समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2038816


