रामभद्राचार्य बोले-मुझे बस पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर चाहिए, अपने लिए कुछ नहीं मांगता
नवी मुंबई खारघर में चल रही रामकथा के पहले दिन बोले जगद्गुरु, कथा में बिसाऊ के सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर
बिसाऊ : बिसाऊ के भामाशाह जगदीश कन्हैया कसेरा द्वारा नवी मुंबई के खारघर में चल रही रामकथा के प्रथम दिवस पर व्यासपीठ से संबोधित करते हुए जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा-“मेरी यह 1409वीं कथा है। मैं हनुमान यज्ञ कर रहा हूं और इस यज्ञ का मुख्य उद्देश्य है-मुझे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) चाहिए। मैं अपने लिए कुछ नहीं मांगता, यह मांग पूरे राष्ट्र के लिए है।”
कथा के मुख्य यजमान भामाशाह जगदीश प्रसाद कसेरा के सुपुत्र कन्हैया कसेरा व रुचि कसेरा, तथा लोकेश व प्रियंका कसेरा ने व्यासपीठ की पूजा-अर्चना की। सैकड़ों महिलाओं व श्रद्धालुओं से खचाखच भरे पंडाल में पूरे समय ‘जय श्रीराम’ के नारे गूंजते रहे।
कथा में बिसाऊ नगर से श्रीकिशन पारीक, कपिलेश शर्मा, विजय राव, विलास सैनी, श्रीकिशन स्वामी, गोपीकिशन पारीक, मुरारी जोशी, विजय मटोलिया, सुनील आजाडीवाल, नवरत्न बारी, पवन धौलपुरिया, विकास पुरोहित, जयप्रकाश पुजारी, त्रिलोक शर्मा, महेश सिंह शेखावत, बसंत चेजारा, मुकेश क्लावंटिया, अनिल कल्याणी, दिनेश पोद्दार, बालकिशन सिंघानिया, रमेश वाहीदपुरिया सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1920653


